:
Breaking News

Hamirpur (UP)- स्मार्ट मीटर लगाकर अभियान का किया शुभारंभ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से स्मार्ट मीटर लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने शहर के पावर सब स्टेशन में स्मार्ट मीटर लगाकर परीक्षण किया और बताया कि यह मीटर सभी विभागों में लगाए जाने के बाद जिले के सभी उपभोक्ताओं के घर में भी लगाए जाएंगे। जिससे बिजली चोरों पर भी अंकुश लगेगा। अधीक्षण अभियंता जीएस यादव ने बताया कि यह स्मार्ट मीटर अनेक समस्याओं का हल है। स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर है।इसके लाभ गलत बिजली बिल से छुटकारा,हर माह रीडिंग कराने से छुटकारा मिलेगा। बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज या लेट फीस से छुटकारा मिलेगा।किराएदार और मकान मालिक के बीच बिल को लेकर विवाद की स्थिति में निजात मिलेगी। उपभोक्ता पर भारी बकाया हो जाने जैसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। घर बैठे मीटर को रिचार्ज करने की सुविधा भी दी गई है। बिजली दर  पर दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अधिशासी अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर लगेगा।वर्तमान कनेक्शन पर नया मीटर लगाने और पुराने मीटर का काम भी निशुल्क किया जाएगा और सभी नए स्मार्ट मीटर घर के बाहर ही लगाए जाएंगे।स्मार्ट मीटर के लिए अगर कोई धन मांगता है तो 1912 पर शिकायत करें। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मीटर राकेश कुमार, सहायक अभियंता मीटर सिद्दीकी अहमद, एसडीओ हरिश्चंद्र, जेई सत्येंद्र कुमार, सीए पवन कुमार, कंपनी के सीआई अजहर, डीआई सजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *