Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -: प्रबंधक हमीरपुर डिपो चित्रकूट धाम की शिकायत मुख्यमंत्री से
- Mohammad Amir
- 20 Sep, 2024
हमीरपुर । सुमेरपुर विकास खण्ड के मुंडेरा ग्राम निवासी हरेन्द्र सिंह ने मुख्य मंत्री ,परिवहन मंत्री को शिकायती पत्र भेज कर शिकायत की है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हमीरपुर द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर परिवहन निगम को भारी आर्थिक हानि पहुंचाकर निगम की छवि धूमिल की जा रही है। जिसकी जांच मुख्यालय स्तर से कराकर कठोर कार्यवाही करने की शिकायत की है।जांच कर इनको हमीरपुर डिपो से हटाकर अन्य जगह तैनात करने की मांग की है
दिलीप कुमार यादव परिचालक सईदउद्दीन संविदा चालक द्वारा दिनांक 29/04/2024 को बस संख्या UP78 HT 3810 में फर्जी ढंग से 106 किमी का अतिरिक्त डीजल लेकर विभाग को हानि पहुंचाई गयी। इस प्रकरण में स०से०प्र० हमीरपुर द्वारा बुनियादी जांच न कराकर मात्र स्पष्टीकरण मांग कर प्रकरण में अनुचित लाभ लेकर प्रकरण को रफा-दफा कर दिया गया जबकि उक्त बस का निर्धारित किमी 1096 है। चालक-परिचालक द्वारा 990 किमी अर्जित किया गया है (डीजल 1096 किमी पर लिया गया है) जिसका मार्पत्र संख्या मैन्युअल 2665725 व ETIM मार्गपत्र संख्या 2002461458 है। इनके 6 माह के मार्गपत्र निकालकर जांच अति आवश्यक है।हमीरपुर डिपो के संविदा परिचालक अब्दुल नईम को एक प्रकरण में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर द्वारा निजी स्वार्थ पूर्ति करके प्रकरण को रफा-दफा कर दिया गया। जिसकी वीडियो क्लिप स०क्षे०प्र० हमीरपुर के कार्यालय में मौजूद है।जीतन यादव संविदा परिचालक हमीरपुर डिपो हमीरपुर-लखनऊ, हमीरपुर-नौगाँव सेवा पर परिचालन कार्य करते रहे इनके द्वारा भी मार्ग का निर्धारित किमी पूरा न कर बीच से वाहन को लौटाकर पूरा किमी व पूरा डीजल लिया जाता रहा। जिसकी जांच मार्च-अप्रैल-मई 2024 की जाए तो स्थिति स्वतः स्पष्ट हो जायेगी । मसरूर परिचालक द्वारा संचालित की गयी बसों का भी यदि जांच कर ली जाए तो इस प्रकरण में भी मार्च-अप्रैल-मई 2024 में किमी व डीजल में भारी घोटाला मिलेगा।
दिनांक 22/07/2024 को महोबा डिपो की बस संख्या UP78 HT 3917 को मुख्यालय चेकिंग दल द्वारा इंगोहटा के पास 14 यात्री बिना टिकट का केस लिखते समय राम प्रताप साहू सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर मौके पर नहीं थे किन्तु 14 यात्री बिना टिकट की खबर आर०पी० साहू सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर को हुई तो चेकिंग दल को बुलाकर उनकी रिपोर्ट में हस्ताक्षर किये गए इस प्रकार फर्जी ढंग से केस में शामिल हुए इसकी जांच उच्च स्तर से कराये जाने पर सच्चाई स्वतः स्पष्ट हो जायेगी।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर द्वारा अपना मूवमेंट रजिस्टर नहीं बनाया गया है जिससे इनके आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो द्वारा दैनिक सुचारू संचालन संचालित न कराकर मनमाने ढंग से संचालन चलाया जा रहा है जिसके कारण डिपो के प्रतिफल और खराब हुए है और मार्ग दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं।हमीरपुर डिपो में समय व्यवस्थापक के पटल पर तैनात लिपिकों द्वारा मनमाने ढंग से चालकों एवं परिचालकों का अर्जित किमी पर हेरा-फेरी की जा रही है। जिसकी जांच कलेक्शन रजिस्टर व उपस्थिति पंजिका से मिलान किया जा सकता है।
माह जुलाई 2024 में दिनांक 27/07/2024 को बस संख्या UP91 T 4059 में 172 किमी अर्जित किया गया था जिसका अंकन उपस्थिति पंजिका में न कर गायब कर दिया गया। उक्त बस के परिचालक श्री जीतेन्द्र कुमार थे और मार्गपत्र संख्या मैन्युअल 0185502 व ETIM वेविल नं० 2003032131 है। शिकायत कर्ता ने सभी बिन्दुओ पर जाँच कराये जाने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







