Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP) -: उर्द, तिल व मूंग की फसलें नष्ट होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की
- Mohammad Amir
- 20 Sep, 2024
हमीरपुर। राठ क्षेत्र के मझगवां गांव में एक किसान ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतक मझगवां गांव निवासी झल्लर 45 पुत्र पतियां के परिजन ने बताया कि अधिक बारिश होने से उर्द, तिल व मूंग की फसलें नष्ट होने से परेशान होकर झल्लर ने कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
झल्लर के पास दो बीघा खेती थी जिसमें वह खेती किसानी करता था। साथ ही गांव के अन्य लोगों की खेत को बटाई और बलकट पर लेकर खेती करता था। इस बार उसने खेतों में उर्द, तिल व मूंग की फसल बोई थी। जो कि अभी हाल में हुई अत्यधिक बारिश की वजह से नष्ट हो गई। फसल नष्ट होने और पुत्री के विवाह की चिंता के चलते उसने अत्यधिक शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







