Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur -: बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस -वे में लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटों के अन्दर किया खुलासा
- Mohammad Amir
- 20 Sep, 2024
यूपी के हमीरपुर जिले में बाइक से जा रहे एक दंपति को अज्ञात बाइक सवार आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशो ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना का शिकार हुए दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।वही इस घटना में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एसओजी और सर्विलांस की मदद से 2 लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।जिन लुटेरों के पास से लूटा रुपया व लूट कारित करने में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। दरअसल घटना हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की है जहा महोबा जिले के खरेला निवासी ब्रजेन्द्र अपनी पत्नी कन्याकुमारी व बच्चों के साथ बाइक से घर जा रहे थे।बाइक सवार आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया और उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र, उसकी जेब से 20 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।लूटपाट के बाद बदमाश वापस राठ की ओर बाइक से भाग गए।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस टीमें लगाई थी।जिसमे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।जिन लुटेरों के पास से लूटा रुपया व लूट कारित करने में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।घटना करने वाले अन्य लुटरों की तलाश की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







