Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur News-:दैवीय आपदा से पीड़ित परिवार के प्रति जिलाधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता
- Mohammad Amir
- 19 Sep, 2024
हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड के इसौली गांव में अतिवृष्टि के कारण मकान की दीवार गिरने के कारण वृद्धा सुशीला पत्नी रामकुमार घायल हो गई थी जिनकी इलाज के दौरान गत दिवस मृत्यु हो गई थी। इस घटना पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम को पीड़ित परिवार को तत्काल हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के घर स्वयं जाकर उनको सांत्वना दी तथा 24 घंटे के अंदर दैवीय आपदा योजना के अंतर्गत मृतका के आश्रित पति राम कुमार को ₹400000 (चार लाख रु) की चेक स्वयं जिलाधिकारी ने सौंपी। इसके अलावा मृतका के आश्रित को ₹1 लाख कृषक दुर्घटना योजना के तहत व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप से राशन आदि की किट भी उपलब्ध करा दी गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







