:
Breaking News

Hamirpur News-: कबीरी भजन और अखिल भारतीय दंगल के साथ तीन दिवसीय कंशवध मेला सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर।बुण्देलखण्ड का सबसे बड़ा आयोजन मौदहा का तीन दिवसीय कंशवध मेला तीन स्थानो पर हुए 51 घंटों के कबीरी भजनों और अखिल भारतीय दंगल के साथ सम्पन्न हो गया जिसके लिए कस्बे में चप्पे चप्पे पर बल और यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे साथ ही चिकित्सा टीमों की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरे से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की गई थी।

    लगभग एक सदी पुराने बुण्देलखण्ड के सबसे बड़े आयोजन कंशवध मेले को लेकर प्रशासन काफी पहले से ही तैयारी कर रहा था और नगरपालिका द्वारा साफ सफाई तथा बिजली विभाग द्वारा बिजली की व्यवस्था की जा रही थी,मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय कंशवध मेले की शुरुआत में फत्तेपुर स्थित आश्रम, मीरातालाब में समाज सेवी मोहन बाबू द्वारा और ओरी तालाब में 51 घंटे के कबीरी भजनों का आयोजन किया गया था जो गुरुवार को सम्पन्न हो गया।इसी के साथ मंगलवार की रात गुड़ाही बाजार में कंश दरबार और झाकियां सजाई गई साथ ही शोभायात्रा निकाली गई जो देवी चौरहा, कजियाना, मथुरा मंदिर, थाना चौरहा होकर पुनः गुड़ाही बाजार में सम्पन्न हुई।अगले दिन यानी बुधवार को दोपहर बाद कंश का जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई जो देवी चौरहा,नेशनल चौरहा, थाना चौरहा, मराठीपुरा होकर मीरातालाब में नागनाथ लीला सहित अन्य कार्यक्रमों और कंशवध के साथ समाप्त हुआ।इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं बुधवार की रात अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जो सारी रात चला।अगले दिन गुरुवार को नेशनल कालेज ग्राउंड में हुए अखिल भारतीय दंगल और 51 घंटों के कबीरी भजनों के समापन के साथ ही तीन दिवसीय कंशवध मेले का कुशल समापन हुआ जबकि ओरी तालाब और मीरातालाब में विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया था।इस दौरान जिले के आलाधिकारी लगातार मानीटरिंग करते रहे जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और मेला ग्राउंड के साथ ही जुलूस के रास्तों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई थी।तीन दिवसीय कंशवध मेले के कुशल समापन के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *