Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: मनकहरी गांव में मकान गिरने से दो बकरियां दबकर मरी
- Mohammad Amir
- 18 Sep, 2024
हमीरपुर यूपी। सरीला तहसील क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश ने तबाही मचा दी है। कई गांव पानी से जलमग्न हो गए हैं। 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है।सरीला तहसील क्षेत्र के मनकहरी गांव निवासी मिजाजी लाल पुत्र मल्लू ने बताया कि मंगलवार की रात्रि हुई अत्यधिक बारिश से उसका कच्चा मकान गिर गया।
जिसमें दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित ने बताया उसके पास एक दर्जन बकरियां है। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार की रात्रि अत्यधिक बारिश के कारण उसका मकान भर- भरा कर गिर गया। जिसमें दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसका केवल एक ही मकान था जो बारिश के कारण गिर गया। जिसमें उसका भारी नुक़सान हुआ है। उसने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी गई है। पीड़ित ने सरकार से आर्थिक मदद मांग की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







