:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -:रेलवे ट्रेक पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर यूपी। बुधवार को रेलवे स्टेशन सुमेरपुर के प्लेट फार्म नंबर 2 में एक वृद्ध का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस मृतक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।चर्चा है वृद्ध ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो पर एक वृद्ध आदमी का शव दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया, रेलवे विभाग की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पुलिस के प्रयास करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, यह वृद्ध कहां का रहने वाला है, यहां कैसे आ गया, स्टेशन में आकर आत्महत्या कर ली या ट्रेन की चपेट में आ गया कुछ भी स्पष्ट नही हो पा रहा है, पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *