:
Breaking News

हमीरपुर यूपी-: जिले में आफत की बारिश, रिहायशी इलाके जलमग्न, कच्चे मकान गिरे

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर मंगलवार की शाम से शुरू हुई आफत की बारिश ने सुबह होते-होते शहरी इलाकों को जलमग्न कर दिया। मुख्यालय के कांशीराम कॉलोनी के निचले तल में पानी भर गया। मेहेरपुरी में घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई घरों में गृहस्थी बर्बाद हो गई। बिजली आपूर्ति भी घंटों ठप रही। राठ तहसील के टोला खंगारन गांव में कच्चे रिहायशी मकान भी गिरे हैं।तेज हवाओं के साथ आसमान पर छाए काले घने बादलों ने शाम सात बजे से बरसना शुरू किया तो लगातार पांच घंटे तक बारिश हुई। शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। शाम की शिफ्ट में होने वाली जलापूर्ति प्रभावित हो गई। रात 12.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन रिमझिम बारिश होती रही जो सुबह तक जारी रही। तड़के चार बजे के आसपास से पुनः बिजली आपूर्ति ठप पड़ी।बारिश की वजह से शहर की कांशीराम कॉलोनी, मेहेरपुरी, विवेक नगर, आदर्श नगर, बंगाली मोहल्ले जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। मेहेरपुरी में कई घरों में बारिश की पानी घरों में घुस गया। कांशीराम कॉलोनी का निचला तल जलमग्न हो गया। यहां लोगों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम भी झील के रूप में तब्दील हो गया है। सुबह से ही नगर पालिका की टीमें जलभराव की सफाई में जुटी है।
 बारिश की वजह से राठ तहसील के टोला खंगारन गांव निवासी जगदेव सिंह, भूप सिंह, मेहरबान दादा, रघुवीर, रघुराज, लाखन, बउआ सहित एक दर्जन ग्रामीणों के कच्चे रिहायशी मकान ढह गए। घर-गृहस्थी का सामान चौपट हो गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *