:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: पाटनपुर में फिर देखा गया जंगली जानवर,वन विभाग ने नकारा,ग्रामीणों में आज भी दहशत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पाटनपुर में फिर देखा गया जंगली जानवर,वन विभाग ने नकारा,ग्रामीणों में आज भी दहशत




पीड़ित पशुपालक ने बताया घायल भेड़ों के उपचार के लिए कोई नही आता



बिवांर(हमीरपुर)-बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गाँव के लोग जंगली जानवरों के भय से आज भी दहशतज़दा हैं।हालाँकि बुधवार के दिन जिस चरवाहे की भेड़ों को लकड़बग्घों ने अपना शिकार बनाया था वह अपनी बाकी बची भेड़ों को चराने गया था।भेड़ों का घाव दिखाते हुए उसने बताया कि कुछ भेड़ें जो घायल हो गईं थीं उनके इलाज के लिए आश्वासन दिया गया था कि उनका उपचार किया जाएगा लेकिन घटना के एक दिन बाद से कोई भी उनके उपचार के लिए नहीं आया है और जो फोन नम्बर डॉक्टर ने दिया था वह फोन ही कोई नही उठाता।बताते चलें कि पीड़ित पशुपालक लल्ला ,जयवीर ने बताया कि अब तक उसकी कुल 26 भेड़ों की मौत हो चुकी है लेकिन वन विभाग के अधिकारी 24 ही बता रहे हैं।वहीं पशुपालक का कहना है कि उसके बारह बच्चे गायब हो गए थे लेकिन वन विभाग के अधिकारी उन्हे भी मानने को तैयार नहीं हैं।वहीं पशुपालक जयवीर ने बताया कि पहले दिन ही थोड़ी देर के लिए जाल लगाया गया था और कुछ देर ले लिए ही पिंजरे में बकरी बाँधी गई थी लेकिन फोटो खींचने के बाद फिर नहीं बाँधी गई।बताया कि आए अधिकारियों ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया था।
 वहीं गाँव के गुरुप्रसाद ने बताया कि बीते मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनके घर के पीछे जानवर बड़ा के पास एक जंगली जानवर उनके पुत्र गयाप्रसाद ने देखा था और उसे टॉर्च लगाकर भगाया।बताया कि जानवर काफी लम्बा था जो लंबी छलाँग लगाकर खेतों के तरफ भाग गया।बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना दी थी लेकिन अभीतक कोई नहीं आया है।वहीं रेंजर सुरेश कुमार ने बताया कि बीते रात कोई जंगली जानवर देखे जाने के बात सिर्फ अफवाह है ,कहा वन विभाग की टीम गई थी और आसपास मुआयना भी किया लेकिन किसी जानवर जे आने के कोई साक्ष्य नहीं मिले ,साथ ही आज भी उन्होंने 24 भेड़ों की मौत की पुष्टि की और गायब हुई 12 भेड़ों को मानने से इनकार किया।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कड़ोरन नाला और लीणा नाला के आसपास आज भी जंगली जानवरों के छुपने के कई स्थान हैं।वहीं पाटनपुर के अलावा रोहरी ,भरसवाँ ,विदोखर पुरई ,बण्डा ,मवई जार ,अछरेला ,बरेला आदि गाँवों में आज भी लोग जंगली जानवरों के खौफ में हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *