:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: मौदहा के कं श वध मेला में उमड़ा जनसैलाब

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा। हमीरपुर।18 सितंबर मौदहा कस्बा में कंस बंध मेला अनंत चतुर्दशी  को भगवान की झांकी निकालने के साथ शुरू हुआ। दूसरे दिन कृष्ण दरबार व कंस दरबार की दर्जनों झांकियां निकाली गईं और ऐतिहासिक मीरा तालाब में नागनाथ लीला के बाद  कंस का बध हुआ।इसे देखने के लिए कस्बा सहित आसपास के गांवों तथा दूरदराज के हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।बुंदेलखंड के धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले मौदहा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय कंस बध मेला का आरंभ मंगलवार को कस्बा स्थित गुड़ाही बाजार में कंस दरबार एवं कृष्ण दरबार की झांकियां सजाने से हुआ। मंगलवार की रात भगवान की झांकी निकाली गई जोकि  देवी चौराहा होते हुए कजियाना, मथुरा मंदिर के रास्ते जीजीआईसी चौराहा, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा होकर पुनः गुड़ाही बाजार पहुंची। इस झांकी यात्रा में डीएम, एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं। झमाझम बारिश के बीच गाजे-बाजे से निकाली गई भगवान कृष्ण की झांकी लोगों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बना है। मंगलवार की देर रात तक गुड़ाही बाजार में झांकियां देखने के लिये हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। दूसरे दिन गाजे-बाजे ,डीजे, घोड़ों के साथ हजारों लोगों ने गुड़ाही बाजार की झांकियों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान का डोला एवं अन्य दर्जनों झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जोकि  गुड़ाही बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर से देवी चौराहा अलाव मैदान से घूमकर पुनः गुड़ाही बाजार , नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, कोतवाली गेट, टेवनबाबा होकर मीरा तालाब पहुंचीं जहां नागनाथ , बकासुर बध के साथ कंस बध का आयोजन हुआ है । इस कंस बध मेला को देखने के लिए मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों एवं दूरदराज से आए हजारों लोगों ने कंस बध के साथ ही मेले में आये झूलों और विभिन्न पकवानों का भरपूर आनंद लिया है। मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा गया था।देवी चौराहा और मेला मैदान में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई थीं। वहीं लोगों के कबीरी भजनों व आल्हा गायन का आनंद लिया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही है। बिजली कटौती और आंख-मिचौली से मेला आयोजकों तथा आमजनता में आक्रोश व्याप्त रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *