Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: हीरानंद महाविद्यालय में राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने छात्रों को वितरित किए मोबाइल
- Mohammad Amir
- 16 Sep, 2024
हमीरपुर यूपी -: कस्बा बिवांर के हीरानंद महाविद्यालय में मुख्यमंत्री टेबलेट फोन वितरण योजना के तहत एमए व डीफार्मा के छात्रों को क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी के द्वारा टेबलेट फोन बांटे गए। टेबलेट फोन पाते ही छात्र खुशी में झूम उठे । प्रदेश सरकार द्वारा छात्र एवं छात्राओं को डिजिटलीकरण और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाने की योजना के तहत आज दिन सोमवार को हीरानन्द परास्नातक महाविद्यालय में कार्यकम का आयोजन किया गया।जिसकी मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीरनारायण राजपूत,जिला प0स0प्रति0 पति करन सिंह राजपूत,बिवांर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार,महाविद्यालय प्रबधंक जीवेंद्र कुमार पाठक,राजाराम तिवारी प्रबधक हीरानन्द इंटर कालेज ने सर्वप्रथम संयुक्त रूप से मिलकर माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इसके बाद महाविद्यालय में अध्ययनरत एमए फाइनल ईयर एवम एमए चतुर्थ सेमेस्टर व डीफार्मा फ़ाइनल ईयर के छात्र/छात्राओ मुख्य अतिथि मनीषा अनुरागी विधायक राठ के साथ आये सभी मुख्य अतिथियों ने 58 छात्र छात्राओं को टेबलेटफोन किए वितरित किये।छात्र एवं छात्राएं स्मार्टफोन पाते ही खुशी में झूम उठे।इस मौके पर मनीषा अनुरागी ने सरकार की मंशा को व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा है कि हर युवा के हाथ में एंड्रॉयड फोन हो जिससे लोग आधुनिक भारत की आधार शिला रखें वही ब्लाक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य,नायाब तहसीलदार ने भी अपने अपने विचार पेश किए। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह भोलू सिंह,नरवेंद्र सिंह,बिनोद त्रिपाठी,प्रमोद अग्रवाल,रधुनाथ पूर्व प्रधान,भरत श्रीवास,शैलेन्द्र तिवारी,राजू पाठक रामकुमार ओमरे,रामसजीवन शुक्ला, हिमांशु कुमार,शैलेन्द्र अवस्थी सहित महाविद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो सहितहीरानन्द महाविद्यालय बिवांर में एमए की छात्रा आकांक्षा तिवारी को टेबलेट फोन देते हुए क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी,महाविद्यालय के प्रंबधक जीवेंद्र पाठक व उनके साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिनंदन सिंह
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







