:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने फीता काटकर गणेश उत्सव का किया शुभारंभ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में शहर व कस्बों की तर्ज पर चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम में रविवार की रात गणेश गीतों की धूम मची रही, जहां साहित्य संगीत कला में रुचि रखने वाले बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गजानन उत्सव कमेटी के अध्यक्ष सौरभ निगम ने बताया कि रविवार को हमीरपुर सदर के विधायक डा० मनोज प्रजापति ने फीता काटकर गणेश आरती करते हुए विघ्नहर्ता गणेश के भक्ति गीतों के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद बाल कलाकारों द्वारा एक के बाद एक मनमोहक झांकियां, भक्ति संगीत, हास्य प्रहसन, नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर जमकर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर कमेटी संरक्षक बीडी प्रजापति, अशोक निगम, राजीव निगम, सोम निगम, संदीप पाण्डेय,रामभजन विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, रामआसरे विश्वकर्मा,मैयादीन धुरिया, महावीर धुरिया, राजू विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, रमन विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *