:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: सुमेरपुर नगर प्रशासन की लापरवाही से सड़क दुघर्टना में मर रहें हैं गौवंश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे मे अन्ना जानवरो को अभी तक नगर पंचायत संरक्षित नही किया गया है अधिकांश अन्ना जानवर कस्बे के प्रमुख सड़को पर खुले आम घूम रहे है धमेश्वर बाबा राज्य मार्ग पैलानी बांदा मे दरिया गोदाम,परमहंस विद्यालय के समाने सुबह किसी अज्ञात वाहन ने दो अन्ना जानवरो को बुरी तरह से रौंदते हुए निकल गया जिसमे दोनो अन्ना गौ वंशों की मौके पर ही मौत हो गयी जिसका संज्ञान वार्ड सभासद प्रतिनिधि महेश कुमार साहू ने लिया और नगर पंचायत प्रशासन को इस घटना से अवगत कराया । कस्बे मे चर्चा का विषय है कि अखिर कब तक अन्ना जानवर ऐसे बेसहारा घूमते रहेगे जब की किसानो कि फसले खड़ी है सुबह शाम कस्बे के किसान अपने खेतो की रखवाली भी करते है मगर कस्बे मे अभी भी सैकडो की संख्या मे अन्ना जानवर सड़को पर घूमते नजर आ रहे है । किसी न किसी दुघटना का शिकार होकर जख्मी या मृत्यु को प्राप्त हो रहे है किसानो का आरोप है जब तक सभी अन्ना जानवरो को संरक्षित नही किया जायेगा ऐसे ही घटना घटित होती रहेगी । मगर न तो कोई जनप्रति निधि देखने वाला है और न ही कोई अधिकारी सुनने वाला है जब की शासन के निर्देश से कस्बे मे कान्हा गौ शाला संचलित है वहां पर अन्ना जानवरो को संरक्षित करने की व्यवस्था है मगर नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पिता के उदाशीनता से किसी कि हिम्मत नही है की अन्ना जानवरो को गौ शाला मे संरक्षित किया जा सके । लोगो ने मांग की है कि सड़को पर घूम रहे अन्ना जानवरो को कान्हा गौशाला मे संरक्षित किया जाये ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *