:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: विवाहिता ने लगाया दहेज न देने पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर यूपी।जलालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत न्यूलीबांसा गांव में दहेज में 1 लाख और बाइक न मिलने पर नाराज ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिसके बाद मायके में रह रही पीड़ित महिला के पिता ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के खरेंहटा गांव के निवासी चंद्रपाल ने जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रतीक्षा का विवाह 1 वर्ष पूर्व न्यूली बांसा गांव के निवासी सुरेंद्र पुत्र किशनपाल के साथ संपूर्ण विधि विधान से किया था।बताया की पुत्री के विवाह में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर अपनी पुत्री को विदा किया था। बताया कि विवाह के कुछ समय के बाद उसकी पुत्री का पति सुरेंद्र, सास जनकी, देवर रविंद्र और ससुर किशनपाल अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे।उसकी पुत्री पर मायके से मोटरसाइकिल और 1 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। बताया कि जब उसकी पुत्री ने इस बात का विरोध किया तो उक्त सभी ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि उसनेजलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जलालपुर थाना  प्रभारी ने बताया कि ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *