Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: सांप काटने से 52 वर्षीय किसान की मौत
- Mohammad Amir
- 15 Sep, 2024
सर्पदंश से किसान की मौत घर में मचा कोहराम
हमीरपुर यूपी। क्षेत्र के मुस्करा में एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई है। मृतक किसान रामसिंह (52) अपने खेत में उर्द की फसल की कटाई कर रहा था, तभी उसे जहरीले सर्प ने काट लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।रामसिंह पुत्र शिव बालक अपने खेत में अपनी पत्नी रेखा के साथ उर्द की फसल काट रहे थे। इसी दौरान खेत में एक जहरीला सर्प रामसिंह को काट लिया। सर्पदंश के बाद रामसिंह की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें झाड़फूंक और इलाज के लिए विभिन्न स्थानों पर ले गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद रामसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामसिंह की मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है। मृतक रामसिंह अपनी 8 बीघा कृषि भूमि में खेती और पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी रेखा, 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक, और पांच पुत्रियां सुषमा, सुधा, पुष्पा, पिंकी और रिंकी समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे दुख में हैं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







