:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: बारहवीं शरीफ और कंशवध मेले को लेकर डीआईजी और कमिश्नर ने मौदहा में की बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।बारवीं शरीफ और बुण्देलखण्ड के वड़े सांस्कृतिक आयोजन कंशवध मेले को लेकर मण्डलायुक्त और डीआईजी ने कस्बे के गेस्ट हाउस में समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर दोनों त्योहार को सकुशल और हर्सोल्लास के साथ मनाने की बात कही।
    बुण्देलखण्ड के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल मौदहा के कंशवध मेले और मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहार बाहरवीं शरीफ को लेकर रविवार की दोपहर कस्बे के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मण्डलायुक्त और डीआईजी भानू भास्कर ने मौदहा के सभ्रांत लोगों के साथ औपचारिक बैठक की।इस दौरान दोनों बारहवीं शरीफ और कंशवध मेले के सभी आयोजनों को परम्परागत तरीक़े से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनाने की बात कही।इस दौरान पटाखों से बचने की अपील भी की गई साथ ही बताया कि दोनों त्योहारों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी इसलिए कोई भी किसी तरह का गलत काम न करें जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा, उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी आशीष यादव सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *