Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से 15 वर्षीय किशोरी गायब, मुकदमा दर्ज
- Mohammad Amir
- 15 Sep, 2024
हमीरपुर यूपी - मौदहा कोतवाली क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए बड़े चौराहे मौदहा से साधन में बैठी किशोरी रहस्यमय तरीक़े से गायब हो गई, जिसपर पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही निवासी एक पिता ने तहरीर दी है कि उसने अपनी पंद्रह वर्षीय पुत्री को बीते ग्यारह सितंबर की दोपहर ननिहाल जाने के लिए कस्बे के बड़े चौराहे से आटो में बैठा दिया था लेकिन उसकी पुत्री जब शाम तक ननिहाल नहीं पहुंची तो उसने खोजबीन शुरू की।पीड़ित ने बताया कि उसने रिश्तेदारी में सभी जगह तलाश लिया है और उसकी पुत्री का फोन भी तभी से बंद जा रहा है जिससे उसे अपनी बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना घटने की भी चिंता हो रही है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







