Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: कस्बा बिवांर में दबंगों ने युवक को लाठी डंडों व कुल्हाड़ी मारकर किया अधमरा
- Mohammad Amir
- 14 Sep, 2024
हमीरपुर यूपी -: कस्बा व थाना बिवांर में शनिवार शाम लगभग चार बजे कस्बा बिवांर के बसस्टैंड में ठेले पर मोमोज कहा रहे युवक को लाठी ,लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी लिए तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते जमकर पीटा।लहूलुहान हालत में युवक को पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा ,आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
कस्बा बिवांर निवासी लवकुश पुत्र तुलसीराम यादव ने थाना बिवांर में कस्बा के ही तीन युवकों राघव सिंह पुत्र राजू सिंह ,गौरव सिंह पुत्र राजा सिंह व दीपक द्विवेदी पुत्र विनय कुमार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।बताया कि वह शनिवार शाम मुस्करा से लौटकर बिवांर बसस्टैंड में पानी की टंकी के पास ठेले पर फिंगर और मोमोज खा रहा था उसी दौरान तीनों आरोपी आए और तीनों ने अचानक उसपर लाठी ,लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और पीट पीटकर अधमरा कर दिया।सूचना मिलने पर परिजन उसे थाना उठाकर लाए जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है , बताया कि डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद और भी धाराएं बढ़ाई जायेगी और आरोपियों के खिलाफ और भी शिकायतें हैं ,बख्शा नहीं जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







