:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -बीडीओ कुरारा ने गांवों का भ्रमण कर स्थित का किया निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर  यूपी -: कुरारा,विकास खंड क्षेत्र के यमुना नदी व बेतवा नदी के किनारे बसे गांवों में दोनो नदियों का जलस्तर बढ़ने से खंड विकास अधिकारी ने गांवों का भ्रमण कर स्थित का निरीक्षण किया। वही बाढ़ की स्थित को देखते हुए तटवर्ती इलाकों के लोगो को सावधान किया गया है।क्षेत्र के यमुना नदी में बाढ़ की स्थित बनी हुई है। जिसमे तटवर्ती गांव मनकी खुर्द,मनकी कला, भौली गांव के मजरा कोतुपुर,पटिया, सिकरोड़ी, तथा बेतवा नदी के किनारे बसे पारा आदि गांवों के किनारे तक बाढ़ का पानी भर गया है। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता, गांवों के लेखपाल ,सचिव आदि टीम ने गांवों में जाकर स्थित का निरीक्षण किया। तथा लोगो बढ़ते जलस्तर के प्रति जागरूक किया। सिकरोडी गांव में बस्ती के समीप तक यमुना नदी का पानी भर गया है। प्रशासन लगातार भ्रमण कर स्थित पर नजर रखे हुए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *