:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: बारिश के चलते बंगरा गांव में भर-भरा कर गिरा कच्चा मकान, महिला घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सरीला हमीरपुर। बीते दो तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से सरीला तहसील क्षेत्र में गुरुवार रात एक मकान भर-भराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर एक महिला घायल हो गई है। पीड़िता ने बताया की उसके पास कच्चा मकान था। अब उसके पास रहने का समस्या खड़ी हो गई है। मामले में तहसीलदार ने मदद की बात कही है।
जानकारी के अनुसार सरीला तहसील क्षेत्र के बंगरा गांव में बीती रात हरिश्चंद्र तिवारी का कच्चा मकान भर-भराकर गिरा है। जिसमें उसकी बहू दब कर घायल हुई है। मकान गिरने से कुछ मिनट पहले ही हरिश्चंद्र तिवारी की तीन वर्षीय नातिन को घर से निकाल लिया गया था। लेकिन 28 वर्षीय बहू वर्षा मकान के मलबे में दबकर घायल हो गई। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया की 11 बजे रात में उनके मकान की छत कच्ची थी, इसी वजह से गिर गई। उनके पास यही कच्चा मकान है। अब उनके सामने सिर छिपाने की समस्या है। इस मामले में सरीला तहसीलदार  रवींद्र पाल ने बताया की नियमानुसार मदद की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *