:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: आगामी त्योहारों को लेकर सदर कोतवाली में आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 हमीरपुर दिनांक 13.09.2024 को, उपजिलाधिकारी हमीरपुर व क्षेत्राधिकारी सदर के द्वारा पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई कोतवाली नगर में आगामी त्यौहार गणेश प्रतिमा विसर्जन, विश्वकर्मा पूजा, व बारा वफात के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और सद्भावना बनाए रखना है। बैठक में  स्थानीय प्रशासन, धर्मगुरु, और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। त्योहारों के दौरान यातायात की सुगमता के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।  विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असत्य सूचना फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *