Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर -: कुनेहटा में बेकाबू कंटेनर विद्युत पोल से टकराया, वृद्ध की मौत
- Mohammad Amir
- 13 Sep, 2024
हमीरपुर-:बेकाबू कंटेनर 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन से टकराया, लाइन में टकराते ही कंटेनर में उतरा बिजली करंट,ड्राइवर और कडंक्टर अपनी जान बचाकर कंटेनर छोडकर मौके से भागे,कंटेनर में उतरे बिजली करंट की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हुई,परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बसवारी मौदहा मार्ग शव रखकर जाम किया,मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा ग्रामीणों से बातचीत कर रहे स्थानीय अधिकारी,बिंवार थानाक्षेत्र के कुन्हेटा गांव का मामला..
ग्यारह केवीए की लाइन से कंटेनर में उतरा करेंट ,अधेड़ की मौत
गुस्साए ग्रामीणों ने मौदहा-बसवारी रोड़ किया जाम
दोपहर बारह बजे से शाम साढ़े पाँच बजे तक लगा रहा जाम ,अधिकारियों की मानमनौव्वल के बाद खुला
बिवांर(हमीरपुर)–
थाना क्षेत्र के कुनेहटा गाँव में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे ,ग्यारह हजार वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बसवारी-मौदहा रोड़ जाम कर दिया।
शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे बसवारी-मौदहा रोड़ से निकलते समय कुनेहटा गाँव में एक कंटेनर ट्रक रोड़ क्रॉस की हुई ग्यारह केवीए की लाइन से छू गया ,साथ ही रोड़ क्रॉस की हुई कुछ लोगों की कबीलों को भी तोड़ दिया।वहीं मौजूद एक ग्रामीण रामदास (52)पुत्र स्व0 दर्शन साहू ने अपनी केबिल टूटने पर कंटेनर ट्रक को रुकवाने के लिए उसपर हाँथ ठोंका तो उसमें दौड़ रहे ग्यारह केवीए करेंट से तुरंत झुलस गया और उसकी मौत हो गई।देखते-देखते वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने ट्रक को घेर लिया लेकिन ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले।वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने आनन-फानन में रोड़ जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे।ग्रामीणों का कहना था कि झूलते नंगे तारों से बीते कुछ सालों में कई मौतें हो चुकीं हैं लेकिन विभाग व प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता है।ग्रामीणों की माँग है कि रोड़ क्रॉस करने वाले ग्यारह हजार के तार हटवाकर ऊंचाई से केबिल डाली जाए और गाँव के भीतर भी केबिल डालीं जाएं।
ग्रामप्रधान रामराज ने बताया कि गाँव में जब खम्भे गाड़े गए और तार डाले गए तो ठेकेदार ने बहुत मनमानी तरीके से काम किया ,बताया पूरे गाँव में तार ढीले हैं ,झूल रहे हैं और कई घरों की छतों के काफी पास से एचटी लाइन निकली हुई है जिनसे कई घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की मौत हो चुकी है।बताया गाँव का सत्यम नाम का एक युवक बीते सात माह पहले एचटी लाइन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुका है ,वहीं एक साल पहले कल्लू वर्मा की भी छत के पास से निकली एचटी लाइन से मौत हो गई थी।आरोप लगाया कि कई बार उच्चधिकारियों से गाँव में केबिल डलवाने की फरियाद की गई लेकिन कोई नहीं सुनता ,बस मौत हो जाने के बाद सिर लीपापोती करने आ जाते हैं।वहीं कुन्हेटा निवासी समाजसेवी विनय तिवारी ने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेसवे से निकलने वाले हैवी वाहन टोल टैक्स बचाने के चक्कर में धनौरी गाँव से राठ-हमीरपुर रोड़ पर उतर आते हैं और फिर बसवारी होते हुए कानपुर-सागर हाइवे के लिए इस लिंक रोड पर घुस जाते हैं।बताया रात के समय बिना रॉयल्टी गिट्टी और डस्ट लड़े ट्रक भी यहाँ से तेज रफ्तार में फर्राटे भरते हैं जिसने अक्सर दुर्घटनाएं होतीं हैं।
वहीं लगभग साढ़े पाँच घण्टों की मान- मनौवल के बाद मौदहा एसडीएम सुरेश चंद्र और बिवांर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के इस आश्वासन पर कि शनिवार दोपहर तक ग्रामीणों की बिजली सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा ,ग्रामीणों ने जाम खोला लेकिन घटना स्थल पर कोई भी बिजली विभाग का अधिकारी नहीं दिखा।वहीं मृतक के शव को मौदहा सीएचसी से पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था जो सभी के कामों में हाँथ बंटाता था। बताया गया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी वह अपनी माँ और अपने से बड़े जन्मान्ध भाई के साथ रहकर उनकी सेवा करता था जो अब बे सहारा हो गए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







