:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: नाले में बने रपटा में जल भराव होने से दोनो गांव का आवागमन अवरुद्ध

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर यूपी - कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पारा गांव से कंडौर गांव जाने वाले रास्ते में नाले में बने रपटा 
में जल भराव होने से दोनो गांव का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। 
क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से तथा बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ जाने से पारा गांव से कंडौर जाने वाले रपटा में पानी भर जाने से दोनो गांव का आवागमन बंद हो गया है। गांव निवासी मोहन सिंह भदौरिया, अंशु , सत्यम, आदि ने बताया कि दो दिन बरसात होने से तथा गांव के नीचे से बह रही बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ जाने से देर शाम नाले में बने रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। तथा लगातार पानी बढ़ रहा है। दोनो गांव के लोगो का आवागमन बंद हो गया है। पारा गांव में इंटर कॉलेज, बैंक , आदि संचालित है।जिसमे लोगो का तथा छात्र छात्राओं का कंडौर से पारा आवागमन रहता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *