:
Breaking News

विख्यात सूफी संत हजरत अब्दुल समद कादरी चिश्ती रह० का तीन दिवसीय सालाना उर्स कल से

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।कस्बे सहित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत अब्दुल समद कादरी चिश्ती रह.का दूसरा तीन दिवसीय सालाना उर्स शुक्रवार से बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।उर्स के कार्यक्रमों के सिलसिले में 13 सितंबर बाद नमाज़ फजिर मजार ए अक्दस पर कुरआन ख्वानी और बाद नमाज़ इशा नातिया मुशायरे  का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्रीय और बाहरी शायरों के आने की जानकारी प्राप्त हुई है।उर्स के अगले दिन चौदह सितंबर को सुबह ग्यारह बजे फातिहा और लंगर जबकि उसके बाद चादरपोशी और बाद नमाज़ इशा कव्वालियों की महफिल का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय कव्वालों की कव्वालियां होंगी वहीं अगले दिन सुबह कुल की फातिहा के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।उक्त जानकारी मजार के सज्जादानशीन मौलाना अताउर्रहमान कादरी ने दी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *