Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: व्यवसायिक कर के विरोध में हुई जमकर नारेबाजी
- Mohammad Amir
- 12 Sep, 2024
मौदहा हमीरपुर।नगरपालिका द्वारा व्यापारियों पर लगाए गए व्यवसायिक कर के विरोध में गुरुवार को दूसरे दिन कस्बे के व्यापारियों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से मिल कर का विरोध किया साथ ही पालिका से लेकर सड़क तक व्यापारी एकता के नारे लगाए।
नगरपालिका द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठान के हिसाब से सौ रुपये और दो सौ रुपये का व्यापारियों पर व्यवसायिक कर लगाया गया है जिसका खुलकर विरोध शुरू हो गया है इसी के चलते कस्बे के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष जे.के.गुप्ता के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों ने दूसरे दिन नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी से बात कर उनपर लगाए गए कर को हटाने की मांग की साथ ही कर नहीं हटाने पर बाजार बंद करने कर का बहिष्कार करने के साथ ही त्योहारों पर विशेष रूप से बाजार बंद करने की बात कही साथ ही नगरपालिका मुर्दाबाद और व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने बताया कि नगरपालिका की आय के स्त्रोत बढाने के उद्देश्य से टैक्स लगाया गया है जिसका कानूनी तौर पर नगरपालिका को अधिकार है।जबकि कस्बे के थाना चौराहे पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के द्वारा नालियों का कीचड़ डालकर गड्ढे भरने के मामले को लेकर भी व्यापारियों में खासा आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान मयंक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सुधीर गुप्ता, नितिन ओमर, संतोष गुप्ता सचिन अग्रवाल सोनू गुप्ता, मोनू गुप्ता, बउआ, प्रशांत ओमर, सहित पचास से ज्यादा व्यापारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







