Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
मिलेट्स महोत्सव: हमीरपुर में आयोजित किया गया मिलेट्स महोत्सव, किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
- Mohammad Amir
- 12 Sep, 2024
हमीरपुर में आयोजित मिलेट्स महोत्सव में किसानों को श्री अन्न के महत्व और इसके उत्पादन के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला और सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक ने श्री अन्न की बालियों से बने बुके को देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और इसके उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को बताया कि यदि वे हरियाणा और पंजाब से पशु लाते हैं तो उन्हें 80 हजार तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में किसानों से जुड़े अन्य विभागों की उपस्थिति कम रहने पर रोष प्रकट किया।
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि श्री अन्न के महत्व को देखते हुए 2023 को अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न धान का अच्छा विकल्प हो सकता है और इसका उत्पादन करने से किसानों को अधिक मूल्य मिल सकता है।
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि प्रधानमंत्री सिचाई योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम द्वारा सिचाई करने पर 75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. एस.पी. सोमवंशी, डॉ. प्रशांत और डॉ. शालिनी ने किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी से अवगत कराया।
अंत में, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर ने कार्यक्रम में आये सभी गणमान्य अतिथियों और कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। मंच का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







