:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: मौदहा विकासखंड में अध्यापकों द्वारा चार्ज नहीं देने से कामकाज प्रभावित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।कार्यालय द्वारा लम्बे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अध्यापकों और शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को कस्बे के स्कूलों से सम्बद्ध कर उन्हें सम्पूर्ण चार्ज देने के साथ ही सरकारी धन की जमकर लूट मचवाने का काम किया गया था।लेकिन निदेशक के आदेश के बाद भी कस्बे के स्कूलों में कार्यालय के जिम्मेदारों की छत्रछाया के नीचे जमे शिक्षक अपने मूल विद्यालय नहीं जा रहे थे और सरकारी धन की लूट का काम किया जा रहा था लेकिन जब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सख्ती से आदेश जारी किए तो मजबूर होकर उक्त अध्यापक अपने मूल विद्यालय तो चले गए लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी की मेहरबानी के चलते अपना चार्ज नहीं छोड़ रहे हैं।

    हालांकि उनके चार्ज नहीं छोडऩे के पीछे दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि यदि उक्त टीचर सम्पूर्ण चार्ज देते हैं तो किसी बड़े घोटाले के खुलने की आहट सुनाई दे सकती है।हालांकि इस बात को लेकर जिम्मेदारों ने खण्ड शिक्षा कार्यालय और जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी से भी सम्पर्क स्थापित किया है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला जिससे बच्चों के भविष्य से न केवल खिलवाड़ हो रहा है बल्कि मध्याह्न भोजन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।इस बात को लेकर जब बेशिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो चालक ने बार बार साहब के मीटिंग में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *