:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: कुरारा में पानी की निकासी की न होने के कारण लोग पानी में चलने को मजबूर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर कुरारा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बीती रात से हुई बरसात से जगह जगह जलभराव हो गया है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगो को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। विद्यालयों, अस्पताल, आदि सरकारी संस्थानों में भारी बारिश के चलते जलभराव हुआ है।कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कर्मचारी आवास को जाने वाले रास्ते में पानी भर गया है। जिससे ड्यूटी आने जाने वाले स्टाफ को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। नेत्र चिकित्सक डॉ रमेश चंद्र, योगेंद्र, ऋषि कुमार, नीरज वर्मा, अलका,आरती, आदि सरकारी आवास में निवास करते हैं। बीती रात से हुए बरसात से इनके आने जाने वाले रास्ते में जलभराव हो गया है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



कस्बे के वार्ड नंबर तीन में जलभराव होने से वार्ड वासियों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी महावीर, शंकर, लालाराम, आदि ने बताया कि जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड एक निवासी मलखान,बबलू, मुल्लू 
आदि ने बताया कि बारिश से जलभराव होने पर दस से अधिक परिवार प्रभावित होते हैं। तथा पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
क्षेत्र के जल्ला, भेंसापाली,डामर, आदि के प्राथमिक विद्यालय में जलभराव होता है। जिससे बच्चो को विद्यालय आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।जल्ला गांव निवासी श्याम , मानस, रमेश,आदि ने बताया कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय व उसके सामने जलभराव हो गया है।ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील दार ने निरीक्षण किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *