Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी) -: जनपद में हुई झमाझम बारिश से खरीफ की फसलों को पहुंच सकता है नुकसान
- Mohammad Amir
- 11 Sep, 2024
हमीरपुर जनपद व कस्बो सहित ग्रामीण क्षेत्र में बीती रात से शुरू हुई बरसात बुधवार दिन भर झमाझम बारिश हुई। जिससे खरीफ की फसलों का नुकसान हुआ है। बरसात होने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।
सड़को पर आवागमन कम रहा। उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली।बीती रात दस बजे से पानी गिरना शुरू हुआ तो रात भर बंद नहीं हुआ।रुक रुक कर बरसात होती रही। जिससे खरीफ फसल में धान की फसल में तो पानी से नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन तिल की फसल में फूल व फल आ गए हैं। जिनका नुकसान होगा। कुरारा क्षेत्र के किसान खड्ग सिंह यादव, बृजेंद्र, बद्री, अशोक, रामबाबू यादव, आदि किसानो ने बताया कि बरसात का आखिरी दौर चल रहा है।
इसमें बीती रात से अच्छी बरसात हुई है।वैसे भी महाकवि घाघ की प्रसिद्ध कहावत बरसात के संबंध में किसान भाई कहते हैं। उत्तर हारा चले कुंवारा जब बरसे तो मूसल धारा।इस कहावत का यह अर्थ कहा गया है कि जब क्वांर माह में उत्तरदिशा की ओर से हवा चलती है तो मूसला धार बारिश होती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







