:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)-ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर (यूपी)-ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया




हमीरपुर (यूपी)– कस्बा बिवार के चौखटा मुहल्ला के सादिक मोहम्मद की पुत्री आशमा खातून ने अपनी जेठ इमामुद्दीन , जेठानी मीनत और सास मुक्की के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी बीते 15 नवंबर 2019 को जनपद कानपुर थाना गोविंद नगर के गुजैनी गांव निवासी अमीनुद्दीन खान के साथ हुई थी।बताया ससुराल के लोग उसे शादी के बाद से प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं।बताया बीते दिनों उपरोक्त ससुराली जनों ने दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपये मायके से लाने के लिए कह कर मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद से वह अपने चार साल के पुत्र को लेकर मायके में रह रही है। एस‌आई जगत नारायण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 25,115(2),351,3/4 की रिपोर्ट दर्ज की गई है ,अन्य आवश्यक कार्यवाही की जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *