Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी)-विधायक मनीषा अनुरागी को बनाया गया उत्तर मध्य रेलवे का उपयोगकर्ता परामर्श प्रतिनिधि
- Mohammad Amir
- 10 Sep, 2024
हमीरपुर (यूपी)-विधायक मनीषा अनुरागी को बनाया गया उत्तर मध्य रेलवे का उपयोगकर्ता परामर्श प्रतिनिधि
हमीरपुर -उ0प्र0 सरकार के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की संतुति पर प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे के सहायक उपप्रबंधक संतोष कुमार वाजपेयी ने क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी को उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति में प्रतिनिधि के रूप में अनुमोदन किया है। विधायक को रेलवे द्वारा उक्त पद दिये जाने पर आमजन में खुशी व्याप्त है।
बताते चलें कि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने प्रथम बार विधायक बनते ही क्षेत्रीय के लोगों के लिये बहुप्रतिक्षित क्षेत्र से रेलवे लाइन को निकाले जाने की संभावना को अमलीजामा पहनाने के लिये अपने प्रयास तेज कर दिये थे। जिसको लेकर वे कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र से रेलवे लाइन को निकाले जाने की मांग कर चुकी हैं। जिसपर केंद्रीय मंत्री के आदेश पर क्षेत्र से रेलवे लाइन के निकालने के लिए विभाग द्वारा सर्वे को हरी झंडी मिल गयी है। इसके साथ ही अब स्थानीय विधायक को रेलवे विभाग द्वारा उक्त पद से सम्मानित करने पर नगर से रेलवे लाइन निकलने की उम्मीद और अधिक बढ़ गयी है।
विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि क्षेत्र से रेलवे लाइन निकलवाने व रेलवे विभाग द्वारा बुंदेलखंड वासियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी जुटाने में उनकी रुचि को देखते हुये प्रदेश सरकार व उत्तर मध्य रेलवे ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। जिसमें वह खरे उतरने का भरपूर प्रयास करते हुये स्थानीय लोगों को रेलवे की अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







