:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: चोरों ने कपड़े की दुकान व गुमटी से नगदी सहित कपड़े चुराए

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर यूपी -: चोरों ने कपड़े की दुकान व गुमटी से नगदी सहित कपड़े चुराए


गुमटी व दुकान की टीन खोलकर की चोरी



हमीरपुर यूपी -: सुमेरपुर कस्बे में चोरियों की बाढ़ सी आ गई है। थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक साड़ी की दुकान को अपना निशाना बनाया और हजारों रुपए की नगदी सहित साड़ियां आदि चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। वही बांकी रोड से ई-रिक्शा की छह बैटरी चोरी हो गई है।
 कस्बे में तीजा मेला की भीड़ का फायदा उठाते हुए शनिवार की रात चोर रामनरेश की गुमटी की तीन पीछे टीन खोलकर उसमें रखे सात हजार की नगदी, जूते चप्पल व रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए। इसके बाद चोर इसी पेटी से चढ़कर कस्बा निवासी अनिल कुमार की साड़ी की दुकान में ऊपर की टीन खोलकर अंदर घुस गए और चोरों ने गोलक में रखे 20 हजार नगदी, एक जोड़ी सोने के बाले व चांदी के सिक्के सहित हजारों रुपए की साड़ी आदि कपड़े उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *