:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)-मौदहा में अटेवा मौदहा इकाई हुआ पुनर्गठन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर यूपी -:नेशनल इंटर कॉलेज मौदहा में अटेवा मौदहा इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें ब्लॉक संयोजक रमेश कुमार,महासचिव डॉक्टर अरविंद प्रजापति,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजराज प्रजापति,मीडिया प्रभारी अमरीश श्रीवास,संयुक्त मंत्री पंकज कुमार और प्रचार मंत्री दीपक कुमार चुने गए।इस मौके पर जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने कहा कि हमें हर विभाग के सहयोग की जरूरत है और हम सभी विभागों तक सहयोग प्राप्त करने के लिए पहुंचेंगे।कोषाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि हम सभी सरकार के खिलाफ पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्षरत रहेंगे।ब्लॉक संयोजक कुरारा कमल किशोर वर्मा ने कहा कि अटेवा मिशन है और निजीकरण तथा नई पेंशन योजना/एकीकृत पेंशन योजना के खिलाफ संघर्ष है जो अनवरत जारी रहेगा।

जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार ने कहा कि हम आधी लड़ाई जीत चुके हैं और शेष आधी लड़ाई भी आपसी सहयोग से शीघ्र जीत लेंगे बस हमें एकजुट रहकर संघर्ष करना है।ब्लॉक कोषाध्यक्ष कुरारा अच्छेलाल प्रजापति ने कहा कि हम जनांदोलन की ओर अग्रसर हैं अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो आंदोलन और तेज होगा।जिला महासचिव कमल किशोर ने सभी नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग सक्रिय रहें और एकजुट होकर समन्वय बनाकर काम करें।हम शत प्रतिशत जीतेंगे।
इस मौके पर मिथलेश कुमार,सत्येंद्र सिंह,मुनेश कुमार,राकेश सोनकर,प्रेम नरेश, असरफ हुसैन,सत्येंद्र कुमार,राम सिंह,महेंद्र कुमार,आनंद कुमार,नितेंद्र कुमार गुप्ता,धीरज कुमार,प्रवीण कुमार,मोहम्मद जमुल,अखिलेश कुमार,प्रमोद कुमार,सुरेश कुमार,रमाशंकर,संतोष कुमार,रामकृष्ण,चंद्रभान,ब्रजराज,जितेंद्र प्रजापति,राकेश कुमार प्रजापति,तेजप्रताप,अरविंद कुमार,अमित कुमार सहित सैकड़ों अटेवियंस उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *