:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)-: डेढ़ दशक पूर्व गायब हुआ युवक हमीरपुर पुलिस की मदद से पहुंचा घर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

डेढ़ दशक पूर्व गायब हुआ युवक हमीरपुर पुलिस की मदद से पहुंचा घर




हमीरपुर -: यूपी के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कसियापुर से बीते डेढ़ दशक पहले गायब हुए रामसुख उर्फ भूरा को हमीरपुर पुलिस ने तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
   मौदहा कोतवाली क्षेत्र की पढोरी चौकी पुलिस सम्मन तामील के सिलसिले में जा रही थी तभी उसकी नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी जिससे पूछताछ पर उसनें हरदोई का होना बताया,उसके बाद कांस्टेबल आशू दत्त ने सी प्लान एप के माध्यम से कसियापुर के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत की तो स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई।उसके बाद पुलिस ने मिले मानसिक विक्षिप्त के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।अपने परिजनों से मिलकर जहां मानसिक विक्षिप्त रामसुख खुश हो गया तो वहीं परिजन अपने चौदह साल पहले खो चुके परिवार के सदस्य को पाकर चहक उठे और पुलिस की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *