:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी )-जमीनी विवाद में दबंग ने मां बेटे को मारी गोली, मां की मौके पर हुई मौत,बेटा गंभीर रूप से घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर में दबंग ने मां बेटे को मारी गोली, मां की मौके पर हुई मौत,बेटा गंभीर रूप से घायल 



हमीरपुर(यूपी ) जनपद में जमीनी विवाद के चलते एक दबंग युवक ने घर में घुसकर मां बेटे को गोली मार दी। घटना में मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मकान में कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था।

 दरअसल हमीरपुर के थाना व गांव जरिया में मकान में कब्जे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। तभी पारिवारिक विवाद में दबंग ने शुक्रवार देर रात मकान में जबरन घुसकर गाली गलौज की फिर जब बेटे ने इसका विरोध किया तो दबंग ने पहले बेटे को गोली मार दी फिर मौके पर पहुंची मां को भी दबंग ने गोली मार दी । चूंकि मां के सिर में गोली थी इसलिए उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि बेटे के पेट में गोली लगी थी जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सरीला में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में प्राथमिक उपचार के बाद उसे उरई रेफर कर दिया गया जहां से उसे कानपुर हेलट के लिए रेफर कर दिया है । वर्तमान में कानपुर हैलट में घायल का इलाज जारी है । समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। आपको बता दें कि सरीला तहसील के जरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार व आनंद कुमार के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। प्रमोद का पुत्र 19 वर्षीय मनीष कुमार शुक्रवार की देर रात घर में पढ़ाई कर रहा था। तभी रात करीब 8:30 बजे आनंद का दबंग पुत्र अमित कुमार 315 बोर का अवैध तमंचा लेकर घर में जबरन घुस गया और गाली गलौज करने लगा । मना करने पर उसने सबसे पहले मनीष को गोली मारी जो उसके पेट में धस गई । मनीष के चीखने चिल्लाने की आवाज व गोली की आवाज सुनकर उसकी मां गायत्री देवी उसे बचाने दौड़ी आई ।जैसे ही गायत्री अमित कुमार के पास पहुंची दबंग अमित ने उसके सिर पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी जिससे गायत्री देवी की मौके पर मौत हो गई ।
घायल मनीष ने बताया कि उनका अमित से मकान के कब्ज को लेकर विवाद चल रहा था विवादित मकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है । बताया कि मनीष ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी । पुलिस ने मनीष की तहरीर के आधार पर धारा 103(1) 109 /333 /352/ 351(2) 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है । घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्यारे अमित को रात भर खोजबीन के बाद सुबह गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *