:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)-तीजा मेला में उमड़ा जन सैलाब, आकर्षक झांकियां देख गद‌गद हुए लोग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

तीजा मेला में उमड़ा जन सैलाब, आकर्षक झांकियां देख गद‌गद हुए लोग 




 हमीरपुर यूपी -: सुमेरपुर कस्बा सुमेरपुर के ऐतिहासिक तीजा मेले के प्रथम दिन आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा देखने को भारी जन समूह उमड़ पडा। लोगों ने सडक व मकानों की छ‌तों में खडे होकर झांकियों का नजारा देखा। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना भी की गयी। शोभा यात्रा में भारी पुलिस फोर्स शामिल रहा।
ऐतिहासिक तीजा मेला के प्रथम दिन चाँदथोक के कृष्ण मंदिर से एडीएम, एसडीएम, सीओ सदर, पूर्व विधायक युवराज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, अजय पालीवाल एडवोकेट की मौजूदगी में झांकियों की शोभा यात्रा की शुरुवात हुई जो नेहा नर्सिंग होम से होते हुये बस स्टाप पहुँची वहाँ से वापस लौटकर मैथिलीशरण मार्ग पार कर हरचन्दन तालाव पहुंची, वहां पर भी कृष्ण द्वारा नागनाथ की लीला का मंचन किया गया इसके बाद छोटी बाजार में कंस सहित अन्य दैत्यों के वध की लीला दिखाई गयी। नागनाथ लीला और कंस वध देखने को हरचन्दन तालाव और छोटी बाजार में भारी जनसमुदाय मौजूद रहा, वही शोभा यात्रा देखने को सड़क के दोनो ओर मकानों के ऊपर नीचे दर्शक ही नजर आ रहे थे, शोभा यात्रा में झांकियों में श्रीकृष्ण का विमान, कैलाश पर्वत मे शंकर, गरुण वाहन में भगवान विष्णु, राम के वाण में मारीच भरत के बाण में हनुमान, श्री कृष्ण की माखन चोरी, श्री कृष्ण द्वारा रासलीला नृत्य, अशोक वाटिका में माता सीता व हनुमान, अश्व को पकड़े लवकुश, भक्त प्रहलाद नरसिंह भगवान की गोद में, कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता उपदेश, मीन वेध करते अर्जुन, निधि वन में गोपियों सहित राधा कृष्ण, बाबा बर्फानी भोलेनाथ, भारत माता, भगवान शिव और पार्वती द्वारा नृत्य, फांसी के फंदे पर शहीद भगत सिंह, गोवर्धन पर्वत, झूले में राधाकृष्ण, भगवान का मत्स्यावतार, गो वर्धन पर्वत, रावण द्वारा सीता का हरण, महाराज कंस देवकी व वासुदेव, मां दुर्गा, नंदी बैल में सवार शिव, वकासुर, मुष्टिक दैत्य,भगवान शंकर, घोडे में सवार बलराम, ऐरावत हांथी में सवार इन्द्र, पुष्पक विमान में सवार राम लक्ष्मन सीता और हनुमान, भैंसा में सवार यमराज, तथा अंत में महाराजा कंस की झांकी के साथ बैंड बाजे जगह जगह पुष्प वर्षा पूजन अर्चन और आरती करके लोगो ने आस्था व्यक्त की। शोभा यात्रा जल विहार कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश उर्फ बब्बू, दीक्षित,ब्रजलाल सिंह, नवल मिश्र दाऊ, कुंजविहारी पाण्डेय सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *