:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)- युवक ने छत के कड़े में लगाई फांसी, मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

युवक ने छत के कड़े में लगाई फांसी, मौत



हमीरपुर यूपी -: कुरारा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारण के चलते एक युवक ने घर पर ही छत के कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा नैठी गांव निवासी शिवेंद्र कुमार पुत्र शिवनंदन उम्र करीब 35 वर्ष ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे छत के कड़े से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी 6 वर्ष पूर्व सजेती गांव में हुई थी। मृतक के दो बच्चियां है। घटना का कारण स्वजन नही बता सके। घटना के बाद से स्वजन स्तब्ध है। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही इस सम्बंध में पतारा चौकी इंचार्ज रिंकू तिवारी ने बताया कि स्वजन मौत का कारण नही बता पा रहे है कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *