Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी)-शराब के नशे मे दंबग सभासद ने नगर पंचायत के कर्मचारी को पीटा
- Mohammad Amir
- 06 Sep, 2024
शराब के नशे मे दंबग सभासद ने नगर पंचायत के कर्मचारी को पीटा
नाराज पंचायत कर्मियों ने किया प्रदर्शन , समझौता के बाद शांत हो सका मामला
हमीरपुर यूपी -: सुमेरपुर नगर पंचायत के टैक्टर चालक के साथ सभासद द्वारा की गयी मारपीट को लेकर शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों सहित अन्य कर्मियों ने जमकर हंगामा किया और कार्यवाही की मांग की बाद में अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी के हस्ताक्षेप के बाद मामला शान्त कराया गया तब कर्मचारी काम पर लौटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम नगर पंचायत के ट्रेक्टर चालक अनन्द तिवारी बांदा मार्ग मे कमलेश तिराहा के पास में एक कर्मी ब्रजेश वर्मा के साथ विद्युत पोल में लाइट लगाने गया था तभी वहाँ से गुजर रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ब्रजेश वर्मा घायल हो गया बताया गया इसी बीच नगर पंचायत के सभासद रामकिशोर वहा पहुंच गया और ट्रेक्टर चालक से वाद विवाद हो गया। चालक का आरोप है कि सभासद ने उसके साथ मारपीट की इसी बात को लेकर तनाव बढ़ गया और शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत के सफाई कर्मियों सहित अन्य कर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर मारपीट के विरोध में प्रदर्शन करने लगे तीन-चार घंटा तक हंगामा चलता रहा कर्मचारी सभासद के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे कर्मियो का हंगामा देखकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी मौके पर आये और दोनो पक्षों को बैठाकर किसी तरह आपस में समझौता कराया तब जाकर मामला शान्त हो सका।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







