Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी)-ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
- Mohammad Amir
- 05 Sep, 2024
ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
हमीरपुर (यूपी)--राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में बुधवार को एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। रामस्वरूप 36 जो अपने भांजे के ट्रैक्टर से गिरवी रखे खेत की बखराई के लिए जा रहा था, अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस घटना में रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रामस्वरूप के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे परिवार में पत्नी नीतू, मां कृष्णा रानी, बड़ा भाई बृजकिशोर, और दो छोटे बेटे श्याम सिंह (9) और गोलू (5) के साथ ही पुत्री आशिनी को रोता बिलखता छोड़ गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







