Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी)-आगामी तीजा मेला की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
- Mohammad Amir
- 05 Sep, 2024
आगामी तीजा मेला की तैयारियों को लेकर डीएम राहुल पाण्डेय व एसपी दीक्षा शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
हमीरपुर (यूपी) जनपद भरूआ सुमेरपुर कस्बे में आगामी तीजा मेला को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।जिसको लेकर गुरुवार के रोज जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना सुमेरपुर क्षेत्र में 6 सितंबर से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय चलने वाले मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला में एकत्रित होने वाली भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, तथा यातायात प्रबंधन को लेकर गहन समीक्षा की गई । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला स्थल पर विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले सुनिश्चित किया कि तीजा मेला महोत्सव को देखने का रहे आमजन को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो । खासतौर पर मेला क्षेत्र के प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग से मार्ग तैयार करने, तथा फायर ब्रिगेड और चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी । साथ ही, उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई करने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए । मेले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की भी आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती और मेला क्षेत्र में मदद केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा, यातायात नियंत्रण के लिए मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, एवं मेले के दौरान वाहनों का सुचारु रूप से संचालन हेतु ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए ।
उन्होंने पैदल आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से रास्ते की व्यवस्था की जा रही है ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। मेले के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी हमीरपुर ,उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, व वरिष्ट आलाधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







