:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)--मौदहा कोतवाली इलाके में ओवररेटिंग करके शराब बेचने का दूसरा वीडियो वायरल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा कोतवाली इलाके में ओवररेटिंग करके शराब बेचने का दूसरा वीडियो वायरल


हमीरपुर - मौदहा कोतवाली इलाके में अवैध रूप शराब बेचने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। समय से पहले सेल्समैन अपने घर में प्रति शराब में अधिक मूल्य लगाकर बेच रहा है। कोतवाली क्षेत्र के कहारिया गांव में देशी शराब ठेके का सेल्समैन ठेके से कुछ दूरी पर अपने घर में समय से पहले शराब की बिक्री करता है। सेल्समैन के ओवरेटिंग का खेल गांव में जोरो शोरो पर चल रहा है। जिसका जीता जागता सबूत कैमरे में कैद वायरल वीडियो है। कार्यवाही न होने सेल्समैन का अवैध धंधा ऊंचे मुकाम पर पहुंच गया है। हालाकि मौदहा क्षेत्र के लिए यह कोई नई बात नही है विगत दिनों मौदहा कस्बे के ठेका नंबर 6 से एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें सेल्समैन समय से पहले सुबह ही निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में शराब बिक्री कर रहा था। वायरल विडियो में सेल्समैन ने आबकारी विभाग समेत कस्बा इंचार्ज का हिस्सा होने की बात कबूली थी। संबन्धित अधिकारियो ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया कार्यवाई न होने से सेल्समैनों का गोरखधंधा बडी तेजी से चल रहा है। मामले में डीईओ ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

zyONJlgrjm

ZPiOQckVGLvKS

zyONJlgrjm

ZPiOQckVGLvKS