:
Breaking News

अध्यापक बच्चों को दे रहे आधुनिक तकनीक से शिक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता अकबर अली अध्यापक बच्चों को दे रहे आधुनिक तकनीक से शिक्षा


हमीरपुर( यूपी )---जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक अकबर अली द्वारा अथक लगन और परिश्रम से लगातार विद्यालय के छात्रों को तकनीक आधारित व नवीन पाठ्यक्रम द्वारा अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। सुमेरपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौली कंपोजिट में नियुक्त अध्यापक अकबर अली द्वारा बच्चों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्ट क्लास इंटरनेट तथा स्वयं के साथ लैपटॉप टैबलेट इत्यादि तकनीक से आधारित विज्ञान शिक्षा व प्रयोग बच्चों को कराया जा रहे हैं । बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए उनको स्काउट गाइड तथा खेलकूद के माध्यम से भी दक्ष किया जा रहा है ।

इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इनको जनपद में प्रथम राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं तकनीक आधारित शिक्षा के लिए राज्य आईसीटी पुरस्कार भी प्रदान किया गया है । शिक्षक के अथक प्रयास और लगन से तत्कालीन विधायक द्वारा विद्यालय को कई लाख रुपए की विधायक निधि प्रदान की गई जिससे विद्यालय का भवन व कक्षा कक्ष कायाकल्प हुए। बच्चों को नई शिक्षा से जोड़ते हुए विभाग में स्मार्ट क्लास व इंटरनेट उपलब्ध कराया जिसमें उनके द्वारा सभी कक्षा के बच्चों को स्मार्ट बोर्ड व अन्य गैजेट के माध्यम से भी शिक्षा दी जा रही है हैप्पीनेस कार्यक्रम तथा लर्निंग बाई डूइंग के माध्यम से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षक द्वारा गरीब बच्चों को गोद लेकर उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर निशुल्क शिक्षा भी अपने कार्यक्रम डॉक्टर कलाम निशुल्क शिक्षा योजना के द्वारा कराई जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

gvojYNaOMxIri

iYUBNIwHgqpZAuWV

gvojYNaOMxIri

iYUBNIwHgqpZAuWV