:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान 2025 के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर /04 सितंबर 2024 आज दिनांक-04.09.2024 को अपरान्ह 02:00 बजे से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान वर्ष 2025 के अन्तर्गत जनपद के समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार, हमीरपुर में किया गया। जिसमे जिला क्षय रोग अधिकारी डा० भानु प्रताप सिंह द्वारा टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत क्षय रोग के लक्षण, जाँचें एवं उसके उपचार के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों से सेड्यल एच-1 के अन्तर्गत आने वाली एन्टी क्षय निरोधी औषधियों की सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अत्तिरिक्त एन्टी क्षय निरोधी औषधि लेने की विस्तृत जानकारी भी तय समयानुसार कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात रखी गयी। जिससे कि टी०बी० नोटिफिकेशन के लक्ष्य को शत्‌प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।


डा० पवन पालीवाल, डब्ल्यू०एच०ओ० कन्सल्टेन्ट, एन०टी०ई०पी० जनपद हमीरपुर द्वारा समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों को एन्टी क्षय निरोधी औषधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के अन्त में श्री राजेन्द्र प्रसाद, डी०पी०पी०एम० कोर्डिनेटर द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://Bandur-Art.blogspot.com/2024/08/the-ultimate-guide-to-no-mans-sky-mods.html

Hi my loved one! I want to say that this article is amazing, great written and include almost all significant infos. I'd like to look extra posts lke this . https://Bandur-Art.blogspot.com/2024/08/the-ultimate-guide-to-no-mans-sky-mods.html