:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी) -: लगाकर तीसरे दिन NPS/UPS के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर (यूपी) -आज तीसरे दिन भी शिक्षक कर्मचारियों ने अटेवा के बैनर तले अपने कार्यस्थल में रहकर एनपीएस/ups के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र कुरारा,बेसिक शिक्षा विभाग हमीरपुर और पंचायती विभाग हमीरपुर ने जबरदस्त विरोध किया।इस मौके पर ब्लॉक संयोजक सुमेरपुर नीतिरज सिंह यादव ने कहा कि हम सरकार की लच्छेदार बातों में आने वाले नहीं हैं,हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे।ब्लॉक सहसंयोजक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि हमें हू ब हू पुरानी पेंशन चाहिए।ब्लॉक संयोजक कुरारा कमल किशोर वर्मा ने कहा कि हमें शेयर आधारित पेंशन नहीं चाहिए।ब्लॉक कोषाध्यक्ष अच्छेलाल प्रजापति ने कहा कि विधायक सांसदों को पेंशन और कर्मचारियों को टेंशन,यह सब ठीक नहीं है। हमें पुरानी पेंशन चाहिए। मौदहा ब्लॉक संयोजक रमेश कुमार ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है,सरकार इसे बहाल करे।जिला महासचिव कमल किशोर ने बताया कि अभी अगले दो दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती और जिला संयोजक मानसिंह राजपूत ने सभी शिक्षक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *