:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)- कृषि रक्षा रसायन खरीदते समय किसान दुकानदार से वैध बिल जरूर ले- कृषि अधिकारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर (यूपी )--जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉक्टर इंद्रेशु कुमार गौतम बताया कि सभी कि राजकीय कृषि रक्षा इकाई, एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप, इफकों, सहकारी समितियों एवं निजी कीटनाशक विक्रेताओं से कृषि रक्षा रसायन खरीदते समय उनसे कैश मैमों/वैध बिल/रसीद लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें जिससे किसी भी कृषि रक्षा रसायन के गुणवत्ता को प्रभावित होने पर एवं फसल नुकसान होने की दशा में विक्रेता के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 यथासंशोधित कीटनाशी नियमावली एवं शासनादेशों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही करायी जा सके। किसी भी कृषि रक्षा रसायन विक्रेता के संदिग्धता की स्थिति में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हमीरपुर के सी०यू०जी० मोबाइल नम्बर-7839882732 एवं व्यक्तिगत मो0नं0-73102739333 पर सम्पर्क कर सकते है एवं फसल कीट/रोग/व्याधि होने की दशा में सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली पोर्टल के मोबाइल नम्बर 9452247111 एवं 9452257111 पर व्हाट्सअप के द्वारा 48 घण्टे के अन्दर घर बैठे ही निदान पा सकते है साथ ही विगत सत्र 2023-24 में कीटनाशी रसायनों के विक्रय की संदिग्धता की स्थिति में लिये गये कीटनाशी नमूनों के राजकीय प्रयोगशाला द्वारा अमानक पाये जाने की स्थिति में 1-मै० मनीष कीटनाशक भण्डार, सरीला, 2-मै० न्यू बालाजी कीटनाशक भण्डार, कुरारा, ३-मै० कुशवाहा एग्रो एजेन्सी, नगायच चौराहा, राठ, 4-मै० जय महाकाल ट्रेडर्स, भरूआ सुमेरपुर, 5-मै० के०जी०एन० बीज भण्डार, राठ, 6 मै० यति ट्रेडर्स, राठ, 7-मै० हरदयाल बीज भण्डार, राठ, 8-मै० यश एग्रो ट्रेडर्स, गोहाण्ड, 9-मै० एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप, बारहखम्भा, राठ के विरूद्ध मा० न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हमीरपुर में परिवाद दायर किया जा चुका है। सन् 2023 में मै० सलीम बीज भण्डार, राठ एवं प्रोपराइटर मै० ग्राप लाइफ साइंस लिमिटेड के विरुद्ध मा० न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हमीरपुर द्वारा 10000.00-10000.00 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जा चुका है एवं सन् 1993 में पी०सी०एफ०, महोबा द्वारा अमानक रसायन विक्रय करने के सम्बन्ध में तत्‌कालीन भण्डार नायक श्री मोहर सिंह के विरूद्ध 10000.00 रूपये का अर्थदण्ड दिनांक 17.08.2024 भी दण्डित किया जा चुका है। समस्त निजी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को भी सूचित करना है कि किसान भाइयों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त रसायन कैश मैमों/वैध बिल / रसीद देकर ही विक्रय करना सुनिश्चित करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *