Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी)-: ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
- Mohammad Amir
- 04 Sep, 2024
ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
राठ (हमीरपुर)-
ससुरालियों द्वारा दहेज में कार की मांग व मारपीट कर प्रताड़ित से आहत होकर महिला ने मायके में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 27 वर्षीय पूजा की शादी तीन साल पहले जनपद जालौन के रामपुरा गांव निवासी अंकित सिंह के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। बताया कि पुत्री के ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बताया कि ससुरालियों की मारपीट से उसकी पुत्री चार माह से मायके में रह रही हैं। बताया कि फोन पर ससुरालीजन उसकी पुत्री को गाली गलौज करते थे। बताया कि मंगलवार को उसकी पुत्री ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी पुत्री की मौत हो गई। मृतका को कोई संतान नहीं थी। पुत्री की मौत पर मां शांति देवी व स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







