Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी)- राठ के सिकन्दरापुरा में चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात किए पार
- Mohammad Amir
- 04 Sep, 2024
चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात किए पार
राठ (हमीरपुर)-
कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके में स्थित महावीरन मंदिर के पास अज्ञात चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक की राठ शाखा के ट्रेनी ऑफिसर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान में धावा बोलकर लगभग साढ़े 3 लाख रूपये के जेवरातों के आलावा 50 हजार रूपये की नगदी चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। पड़ोसियों की सूचना पर कानपुर से परिवार सहित वापस लौटे पीड़ित गृहस्वामी ने राठ कोतवाली में चोरी की घटना की लिखित तहरीर देकर खुलासे की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके में स्थित महावीरन मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले आनंदराव रावत ने राठ कोतवाली में चोरी की घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि राठ कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में वह ट्रेनी ऑफिसर के पद पर तैनात है। बताया कि बीते तीन दिन पूर्व वह अपने पूरे परिवार के साथ निजी कार्य से कानपुर गया हुआ था। बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले पड़ोसियों ने उसे फोन पर उसके मकान में चोरी होने की सूचना दी। बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटा तो उसने देखा कि उसके मकान के दरवाजों का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी खुली हुई थी और उसका भी सामान बिखरा हुआ था। बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख रुपए की ज्वेलरी के अलावा 50 हजार रूपये की नगदी चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला है। बताया कि उसने राठ कोतवाली में चोरी की घटना की लिखित तहरीर देकर खुलासे की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी की घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है तथा जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







