Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: डॉक्टरो ने रखे हैं बिचौलिए, करते प्राइवेट प्रैक्टिस- डिप्टी सीएमओ
- Mohammad Amir
- 04 Sep, 2024
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग
हमीरपुर(यूपी)-जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के द्वारा की जा रही है प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर डिप्टी सीएमओ ने पुरुष व महिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र देकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक मणि नायक ने सीएमएस महिला व पुरुष को लिखे पत्र में कहां है कि दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों के द्वारा सरकारी आवास में निजी प्रैक्टिस की जा रही है। अस्पताल में कई बिचौलिए सक्रिय है जो अस्पताल में दूरदराज से आने वाले रोगियों को भ्रमित कर इन चिकित्सकों को एक आवासों पर पहुंचने का काम करते हैं। अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी इस कार्य में लगे हैं। डॉ. दीपकमणि का कहना है कि ओपीडी समाप्त होने से पूर्व ही यह दलाल रोगी और उनके परिजनों को सरकारी आवासों में एकत्र करने लगते हैं। जिस कारण आवास परिसर में असुरक्षा का माहौल बन जाता है। डॉ. दीपक का आरोप है कि डॉक्टर अस्पताल में निजी कर्मचारी भी रखे हैं जो रोगियों और उनके परिजनों को भ्रमित कर चिकित्सक से निजी सलाह एवं उपचार लेने को मजबूर करते हैं। वहीं पुरुष अस्पताल के सीएमएस से जब इस संबंध में जानकारी चाहिए तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







