:
Breaking News

चित्रकूट में मालगाड़ी के इंजन का ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप,टला बड़ा हादसा

top-news

यूपी । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रेल हादसा होने से टल गया। यहां के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की शंटिंग कर रहे इलेक्ट्रिक इंजन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। मालगाड़ी के इंजन का ब्रेक फेल होने से गाड़ी रुक नहीं पा रही थी। ब्रेक फेल इंजन को पटरी से बेपटरी करके रोका गया। इस हादसे में मालगाड़ी के चालक को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। मालगाड़ी का इंजन इलेक्ट्रिक था, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ये घटना शनिवार को तब हुई, जब मालगाड़ी का इंजन शंटिंग करते हुए मानिकपुर रेलवे जंक्शन स्टेशन से प्रयागराज के आउटर की तरफ जा रहा थी। इस दौरान मालगाड़ी के ड्राइवर ने इंजन में ब्रेक लगाया, तो पता चला कि ब्रेक फेल हो गया है। मालगाड़ी को लगभग 15 फीट आगे तक जमीन में धंसा कर रोका गया। वहीं, मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अधिकारी ने बताया कि इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस संख्या- 22191 के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 6 के पास पहुंच रही थी। पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे। पटरी से उतरने की घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *